फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Banke Bihari is enshrined in a floral pavilion arranged in the shape of a lotus flower.

Mathura News: कमल पुष्प के आकार में सजे फूल बंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari is enshrined in a floral pavilion arranged in the shape of a lotus flower.
रेलिंग के बीच ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते हुए श्रद्धालु। 
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज ने रविवार को कमल पुष्प के आकार में सजे भव्य फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित आराध्य के अलौकिक शृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे ही मंदिर के पट खुले मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल की जय से गुंजाएमान हाे उठा।
विज्ञापन

सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रमुख मार्ग और संकरी गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भर गईं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से दर्शन कराए। मंदिर में रेलिंग लगी होने से दर्शन में श्रद्धाुओं को आसानी रही। वहीं आने जाने वाले मार्गों पर भीड़ लगातार बढ़ने पर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई ताकि अव्यवस्था की स्थिति न बने। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed