फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The meeting will address issues of development and property purchase and sale.

Mathura News: बैठक में गूंजेगा विकास और संपत्तियों के क्रय विक्रय का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The meeting will address issues of development and property purchase and sale.
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की उच्चाधिकार प्राप्त समिति शुक्रवार को अपनी 18वीं बैठक करेगी। इसमें मंदिर के समग्र विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। बैठक में मंदिर के विकास और संपत्तियों के क्रय-विक्रय का मुद्दा भी गूंजेगा।
विज्ञापन


बैठक का सबसे अहम मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के 26 मई 2026 के आदेश के तहत मंदिर और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास की योजना तैयार करना है। इस योजना को न्यायालय में प्रस्तुत करने की अंतिम रणनीति बनाई जाएगी। वहीं समिति दर्शन अवधि बढ़ाने और जगमोहन से दर्शन व्यवस्था जारी रखने जैसे प्रस्तावों पर विचार करेगी। यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे। मंदिर के आसपास की परिसंपत्तियों के क्रय और आवश्यकता पड़ने पर अधिग्रहण का एजेंडा भी संवेदनशील है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें गोस्वामी परिवारों की निजी संपत्तियों पर सहयोग और सहमति पर चर्चा होगी। मंदिर के नाम से अब तक खरीदी गई परिसंपत्तियों की प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण एजेंडे

बैठक में कुल 14 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित है। गोस्वामी परिवारों से मिले सुझावों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए जारी निविदा पर भी विचार होगा। मंदिर प्रबंधन समिति में वास्तुकार को सदस्य नामित करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विभिन्न अंतरिम प्रार्थना पत्रों की प्रगति की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायत सदस्यों की आपत्ति
सेवायत सदस्य रजत गोस्वामी ने एजेंडे में अपने प्रस्ताव शामिल न किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था और मंदिर को वातानुकूलित करने की मांग की थी। रजत गोस्वामी ने कहा कि उन्हें बैठक से एक दिन पहले एजेंडा मिला है। पिछली बैठक में उन्होंने सात दिन पहले एजेंडा देने की मांग की थी। उन्होंने राजस्थान सुरक्षा एजेंसी द्वारा श्रद्धालुओं से मारपीट और पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर मंदिर में जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा न होने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed