{"_id":"69af1ac490cda572220fee4e","slug":"tubewells-will-be-rebored-and-thirst-will-be-quenched-with-cool-water-mathura-news-c-369-1-mt11009-143500-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नलकूपों के रिबोर और शीतल जल से बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नलकूपों के रिबोर और शीतल जल से बुझेगी प्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी की आहट के साथ ही जलकल विभाग ने पेयजल आपूर्ति के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने के साथ-साथ 10 नए पानी के टैंकर खरीदे जाएंगे। 12 नलकूपों का रिबोर कराया जाएगा ताकि गर्मी में पानी की निर्बाध आपूर्ति की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, जिसे पूरा करने के लिए यह तैयारियां की जा रही हैं। नए टैंकरों की खरीद से उन इलाकों में भी पानी पहुंचाया जाना आसान होगा जहां पाइपलाइन की व्यवस्था अभी तक नहीं है। जहां पानी का दबाव कम रहता है वहां नलकूपों के रिबोर से उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी, इससे वे अधिक समय तक पानी उपलब्ध करा सकेंगे।
इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इनसे आम नागरिकों को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। पेयजल आपूर्ति के दबाव को कम करने के लिए मथुरा में आठ और वृंदावन में चार स्थानों पर नलकूपों को रिबोर के बाद चालू कराया जाएगा। रिबोर का कार्य चालू कर दिया गया है।
-- पाइपलाइनों को भी दुरुस्त कराया जा रहा
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। कई वार्डों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को बदला जा रहा है। पानी की टंकियों की सफाई और तकनीकी रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से पानी की बर्बादी रुकेगी। साथ ही जल स्रोतों की निगरानी भी की जा रही है।
--
गर्मी की आहट के साथ ही तैयारियां शुरू की गई हैं। नए टैंकरों की खरीद, नलकूपों का रिबोर और सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना आदि व्यवस्थाएं गर्मियों से पहले दुरुस्त की जाएंगी ताकि नागरिकों को निर्बाध जलापूर्ति और शीतल जल मिल सके।
-अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जलकल विभाग
Trending Videos