फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accused wanted in stone-pelting and firing case arrested

Mathura News: पथराव और फायरिंग मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two accused wanted in stone-pelting and firing case arrested
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल में दुकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में पथराव और कथित फायरिंग के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

गांव राल निवासी पालेंद्र और छैलबिहारी के बीच दुकान के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया गया कि संबंधित भूमि की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जानी थी। इससे पहले ही शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान छैलबिहारी पक्ष की ओर से लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जान बचाकर भागना पड़ा। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

पीड़ित पालेंद्र की तहरीर पर थाना जैत में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना जैत पुलिस ने शनिवार को वांछित आरोपी लोकमन (70) पुत्र रामजीलाल तथा उसके पुत्र प्रताप (40) निवासी थोक भोज, गांव राल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed