{"_id":"6a0c27275a5b5bda8f0ad667","slug":"up-weather-forecast-temperature-hits-record-streets-wear-deserted-look-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूरज उगल रहा 'आग': नौतपा से पहले 46 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने तोड़ दिए रिकॉर्ड; जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज उगल रहा 'आग': नौतपा से पहले 46 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने तोड़ दिए रिकॉर्ड; जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
भीषण गर्मी के चलते सुबह 11 बजे ही तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग ने आज 46.6 डिग्री तक तापमान पहुंचने की आशंका जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सुहागनगरी भीषण गर्मी की चपेट में है। अभी 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा (भीषण गर्मी के नौ दिन) में समय शेष है, लेकिन उससे पहले ही सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को स्थिति यह रही कि सुबह 11 बजे ही पारा 46 डिग्री सेल्सियस को छू गया, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। आज तापमान 46.6 डिग्री रहने की आशंका है, जो कि सीजन का अब तक का सबसे अधिक होगा।
Trending Videos
लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों और दफ्तरों में लगे कूलर और पंखे भी जवाब दे गए हैं। उमस और लू के थपेड़ों के बीच कूलर केवल गर्म हवा फेंक रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर दैनिक मजदूरों और राहगीरों पर पड़ रहा है। शीतल पेय पदार्थों और फलों के जूस की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज रेड अलर्ट जैसी स्थिति
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार को तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ हवाओं ने उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों को भट्टी की तरह तपा दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. योगेश गोयल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो सिर को ढककर रखें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।