फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Mathura

Mathura: फ्रीज में से पानी की जगह पी लिया केमिकल, संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 29 Jul 2026 09:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Jul 2026 09:50 PM IST
सार

ससुरालीजन दूध का व्यापार करते हैं। दूध को सुरक्षित रखने के लिए हाईड्रोजन भी रखते हैं। जो कि फ्रीज में बोतल में रखा था। सुबह के वक्त महिला ने पानी की बोतल समझकर हाईड्रोजन की बोतल फ्रीज से निकाल कर पी ली। इससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Mathura
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के टेंटीगांव में बुधवार सुबह महिला की केमिकल पीने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालिजन महिला को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डॉक्टर के उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर मायका पक्ष ने आशंका जाहिर करते अस्पताल में हंगामा कर रोष जाहिर किया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


टेंटीगांव निवासी 35 वर्षीय नीतू की बुधवार सुबह केमिकल पीने से तबियत खराब हो गई। ससुरालीजन उन्हें लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष से भी लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मौत पर आशंका जाहिर करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। डॉक्टर ने बताया कि महिला अस्पताल में मृत अवस्था में आई थी। मौके पर पहुंची सुरीर थाना पुलिस ने मायके पक्ष द्वारा आशंका जाहिर करने पर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की टैंटीगांव निवासी राजेश से 15 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा आठ वर्ष का दूसरा 12 वर्ष का है। ससुरालीजन दूध का व्यापार करते हैं। मृतक नीतू के भाई गांव मावली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि बताया जा रहा है कि हाईड्रोजन पी लेने से बहन की मौत हुई है। बहन की मौत कैसे हुई अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ससुरालीजनों ने बताया कि उनके यहां दूध का व्यापार होता है। दूध को सुरक्षित रखने के लिए हाईड्रोजन भी वह रखते हैं। जो कि फ्रीज में बोतल में रखा था। सुबह के वक्त महिला ने पानी की बोतल समझकर हाईड्रोजन की बोतल फ्रीज से निकाल कर पी ली। इससे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की आशंका जताने पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed