सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth were urged to become brand ambassadors.

Mathura News: युवाओं से की ब्रांड एंबेसडर बनने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth were urged to become brand ambassadors.
अंगदान को लेकर हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और विवि के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए विवि में अंगदान में युवाओं की भूमिका को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें वक्ताओं ने युवाओं से व्यापक जागरूकता फैलाने और ब्रांड एंबेसडर बनने की अपील की गई।
Trending Videos

रोटरी क्लब ऑफ ऑर्गन डोनेशन इंटरनेशनल के अध्यक्ष लाल गोयल ने कहा कि देश में अंगदान की स्थिति को बदलने की वास्तविक शक्ति युवाओं के हाथों में है। विशिष्ट अतिथि दीपक गोयल ने रोटरी इंटरनेशनल तथा उसके कार्यों की जानकारी दी। रितु गुप्ता ने इंटरनेशनल कार्यों पर प्रकाश डाला। अमेरिका के कैलिफोर्निया (सनीवेल) से आए रोटेरियन दंपती सुनील गुप्ता और रेजिना गुप्ता ने किडनी प्रत्यारोपण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने छात्रों और शिक्षकों से अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। विवि के कुलपति अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान प्रतुल अग्रवाल, अविनाश भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed