सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   35 lakh submersible pump not operational even after two years

Mau News: 35 लाख का सबमर्सिबल पंप दो साल बाद भी चालू नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
35 lakh submersible pump not operational even after two years
घोसी में बंद पड़ा समर्शबिल
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर पंचायत की ओर से वार्ड-1 में पानी की आपूर्ति के लिए डाकबंगला रोड पर 35 लाख रुपये की लागत से सबमर्सिबल पंप दो साल पहले लगा था। लेकिन दो साल बाद भी यह पंप उद्घाटन की बाट जोह रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई हैै।
Trending Videos

जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन अधिकारियों के उदासीन रवैए से योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के डाक बंगला रोड स्थित वार्ड-1 और वार्ड-4 में एक हजार की आबादी के लिए नगर पंचायत ने दो वर्ष पूर्व 2023-2024 में 35 लाख की लागत से सबमर्सिबल पंप लगवाया था।
पंप से दोनों वार्डों के 300 परिवारों को पानी की सप्लाई के लिए कनेक्शन दिया जाना था। मोहल्लेवासियों ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से कुछ परिवारों को कनेक्शन भी दिया गया है। लेकिन दो साल के बावजूद अभी तक इसे चालू नहीं कराया जा सका है।
इस संबंंध में अजय कुमार सिंह, जफरुद्दीन अहमद, शशिकांत मौर्य, महिमा गौड़ का कहना है कि सबमर्सिबल पंप के चालू नहीं होने से उन्हें पीने के लिए पानी की उपलब्धता को दूसरों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
नहाने धोने के लिए तो उन्हें पानी उपलब्ध हो जाता है, लेकिन पीने के लिए शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ता है। नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed