सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now the district hospital will have a 6-bed ICU ward.

Mau News: अब होगा 6 बेड का जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now the district hospital will have a 6-bed ICU ward.
जिला अस्पताल ​​स्थित आईसीयू में भर्ती मरीज।संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड की क्षमता सात माह में तीसरी बार बढ़ाई जाएगी। यह निर्णय जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण लिया गया है।
Trending Videos

डॉक्टर डे पर तीन दशक बाद खुलने वाले आईसीयू वार्ड की प्रारंभिक क्षमता दो थी, जिसे बाद में चार कर दिया गया। फरवरी से अब तक हार्ट अटैक के बीस से अधिक गंभीर मरीज जिला अस्पताल में भर्ती होने पर इसकी संख्या में एक बार फिर वृद्धि करने की योजना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दशक बाद शुरू हुए जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। हालात यह हैं कि शुरू होने के केवल सात माह में ही चार बेड वाले आईसीयू वार्ड में 400 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं।
इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू वार्ड में दो और बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि फरवरी माह से अब तक हार्ट अटैक के 35 मामले आए हैं, जिनमें 15 मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।
लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए दो बेड बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया गया कि 100 बेड के जिला अस्पताल में एक दशक पहले आईसीयू भवन ब्लड बैंक के बगल में बना दिया गया था, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो सका।
कोरोना काल में दो वेंटिलेटर पीएम केयर फंड से अस्पताल को मिले, लेकिन मानव संसाधन की कमी के कारण यह शोपीस बना रहा। काफी प्रयासों के बाद 1 जुलाई 2025 को डॉक्टर डे पर जिला अस्पताल में चार बेड वाले आईसीयू वार्ड का शुभारंभ दो वेंटिलेटर के साथ किया गया था।
जुलाई से अब तक इस चार बेड वाले आईसीयू वार्ड में 45 मरीज भर्ती हो चुके हैं। लेकिन चार बेड होने के बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यह वार्ड छोटा पड़ने लगा है। अस्पताल प्रबंधन ने सटे हुए वार्ड के चार कक्षों को आईसीयू में तब्दील कर यहां चार और बेड बढ़ाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
00000000000000000
भर्ती होने वालों में 70 फीसदी मरीज हार्ट अटैक और हाई बीपी के
आईसीयू वार्ड के प्रभारी और सीनियर फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में 70 फीसदी मरीज इमरजेंसी में आने वाले हार्ट अटैक और हाई बीपी के हैं। उन्होंने कहा कि रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या में 40 फीसदी की कमी आई है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को ही रेफर किया जा रहा है। आईसीयू के संचालन की तैयारी काफी समय से चल रही थी। संबंधित डॉक्टरों को पहले ही लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया, जबकि डॉ. शैलेश कुशवाह और डॉ. रमेश यादव को पीजीआई आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया।
00000000000000
रोज तीन से चार मरीज गंभीर हालत में होते हैं रेफर
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 1000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अब तक सरकारी अस्पताल में आईसीयू की सुविधा न होने के कारण तीन से चार मरीज गंभीर हालत में रेफर होते थे। आईसीयू सुविधा उपलब्ध होने से अब हार्ट अटैक, सांस लेने में समस्या, सड़क दुर्घटना में घायल या गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बीएचयू या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed