{"_id":"69b99e6585410122100892c1","slug":"dont-reject-loan-applications-of-beneficiaries-without-solid-reasons-cdo-mau-news-c-295-1-mau1002-142444-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ठोस कारण निरस्त न करें लाभार्थियों के ऋण आवेदन : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ठोस कारण निरस्त न करें लाभार्थियों के ऋण आवेदन : सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। जिले की बैंकिंग योजनाओं, ऋण जमा अनुपात और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीडीओ ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदन बिना किसी ठोस कारण के निरस्त न किए जाएं। कुछ बैंकों के द्वारा कम लोन वितरित करने पर नाराजगी जताई।
कहा कि जिन बैंकों का प्रदर्शन मानक से कम हैं, वे ऋण वितरण में तेजी लाएं ताकि जिले का आर्थिक ग्राफ ऊपर जा सके। पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ओडीओपी जैसी योजनाओं के लंबित आवेदनों पर चर्चा की।
किसान क्रेडिट कार्ड कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केसीसी के नए आवेदन पत्रों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण करने को कहा। सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने को कहा।
कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सरकार पूर्णतया गंभीर है उद्योग, कृषि, उद्यान सहित अन्य क्षेत्रों में ऋण हेतु आवेदन बैंकों को प्राप्त हो रहे हैं। सभी बैंकर्स जिम्मेदारी के साथ आवेदनों का सत्यापन करें।
इस दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार पांडे, सोम प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos