सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   400 cases of Indian-made foreign liquor were being smuggled, concealed within paddy husk.

Mau News: धान की भूसी में छिपाकर ले जाई जा रही थी 400 पेटी अंग्रेजी शराब

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
400 cases of Indian-made foreign liquor were being smuggled, concealed within paddy husk.
आबकारी टीम द्वारा ट्रक से बरामद शराब की खेप:सोर्स सूचना विभाग - फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर ​एवं किसान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी कोतवाली के बॉर्डर पर नदवासराय से पहले आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार सुबह 400 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा। तस्कर धान की भूसी की बोरियों के नीचे शराब छिपाकर दूसरे राज्य में ले जा रहे थे।

टीम ने चालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया और बरामद शराब को सीज कर दिया। मुहम्मदाबाद गोहना के आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने नदवासराय के पास घेराबंदी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर जिले का निवासी मनीष कुमार ट्रक में शराब लादकर मुहम्मदाबाद गोहना की ओर से घोसी के रास्ते बिहार ले जा रहा था। ट्रक रोककर तलाशी लेने पर उसमें धान की भूसी भरी मिली।
विज्ञापन

संदेह होने पर कुछ बोरियां हटाई गईं तो नीचे शराब की पेटियां बरामद हुईं। मनीष कुमार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed