{"_id":"6a382ba8c28c92f2b302b91e","slug":"regular-operations-of-the-anand-vihar-mau-weekly-express-to-start-from-june-24-mau-news-c-295-1-mau1001-147429-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आनंद विहार-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 24 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आनंद विहार-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 24 जून से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनस-मऊ-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करने की घोषणा की है। इस ट्रेन का उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में 19 जून, 2026 को किया गया था।
अब यह सेवा आनंद विहार टर्मिनस से 24 जून, 2026 से और मऊ से 25 जून, 2026 से नियमित रूप से उपलब्ध होगी।इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ती में दी।बताया किगाड़ी संख्या 14056 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर तीन बजे प्रस्थान करेगी।
यह अगले दिन सुबह पांच बजकर पैंतालीस मिनट पर मऊ पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 14055 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह दस बजकर तीस मिनट पर रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह तीन बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन सड़क, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगी। साप्ताहिक एक्सप्रेस में इक्कीस कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एलएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और छह शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं। वातानुकूलित श्रेणी में दो तृतीय इकॉनमी, चार तृतीय श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। संवाद