सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Speeding truck crashes through barrier at Calendar T-junction.

Mau News: कैलेंडर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ा बैरियर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck crashes through barrier at Calendar T-junction.
मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे पर ट्रक के धक्के से टूटकर ऑटो पर गया बैरियर।संवाद
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत द्वारा कैलेंडर तिराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लगाया गया बैरियर रविवार को एक ट्रक की टक्कर से टूट गया। बैरियर टूटकर पास से गुजर रहे एक ऑटो पर गिर पड़ा।

हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
नगर पंचायत ने तमसा नदी पर बने जर्जर पुल को बचाने के लिए 20 दिन पहले ही तिराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए लोहे का बैरियर लगाया था। रविवार को कस्बे से निकलकर एक तेज रफ्तार ट्रक वहा से गुजरने का प्रयास कर रहा था, जिससे बैरियर टूटकर ऑटो पर गिर गया। सूचना मिलने पर खैराबाद चौकी प्रभारी अरविंद यादव और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। मुहम्मदाबाद कस्बा निवासी प्रमोद, शंकर, वीरेंद्र और मनोज कुमार का कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तिराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि बैरियर तोड़ने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं बैरियर को दुरुस्त करवाकर दोबारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed