सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers will be provided training to strengthen the teaching system.

Mau News: शिक्षण व्यवस्था मजबूत करने के लिए शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be provided training to strengthen the teaching system.
विज्ञापन
मऊ। एफएलएन, एनसीईआरटी आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तीन चरणों में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले से चार संदर्भदाता नामित किए जाएंगे, जिनमें दो एआरपी और दो डायट मेंटर शामिल होंगे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डायट प्रवक्ता डॉ. संदीप राय ने बताया कि जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। शासन की तरफ से निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निपुण भारत मिशन के तहत आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) और एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक संदर्भदाताओं को राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 22 जून से प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के लिए जिले से चार संदर्भदाता नामित किए जाएंगे, जिनमें दो एआरपी और दो डायट मेंटर शामिल होंगे। प्रशिक्षण के लिए चयनित चार संदर्भदाताओं में कम से कम एक-एक प्रतिभागी हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय से संबंधित होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण संचालन की क्षमता रखने वाले एआरपी, डायट मेंटरों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किए जाने वाले संदर्भदाता आगे ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed