{"_id":"6a36e4b13370da28cd047665","slug":"5102-reduction-in-road-accidents-in-may-this-year-compared-to-may-2025-mau-news-c-295-1-mau1002-147359-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मई 2025 की तुलना में इस साल मई में सड़क हादसों में 51.02 प्रतिशत कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मई 2025 की तुलना में इस साल मई में सड़क हादसों में 51.02 प्रतिशत कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मई 2025 में जिले में 49 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि मई 2026 में यह संख्या घटकर 24 रह गई, जो 51.02 फीसदी की कमी दर्शाती है। इसी तरह मई 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 31 लोगों की मौत हुई थी, जबकि मई 2026 में यह संख्या घटकर 11 रह गई, जो 64.51 फीसदी की कमी है।
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी पर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को इस दिशा में और अधिक प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन
प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि अभियान के तहत ओवरस्पीडिंग में 24, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1403, बिना सीट बेल्ट के 271, गलत दिशा में ड्राइविंग के 145, शराब पीकर वाहन चलाने के 34, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के 56 और ओवरलोडिंग के 86 वाहनों का चालान किया गया है।
हिट एंड रन मामलों की समीक्षा के दौरान यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि जनपद में इस वर्ष विभिन्न थानों से 155 मामले प्राप्त हुए हैं।
इनमें से दो प्रकरण स्वीकृति के लिए शासन को भेजे गए हैं, जबकि शेष मामलों में तहसीलों से जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
इस पर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि हिट एंड रन मामलों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए और सभी प्रकरणों की जांच शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देशों का पालन करने को कहा।
पेट्रोल पंपों की आकस्मिक जांच कराने के भी निर्देश दिए। नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों के विरुद्ध चालान तथा संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
यातायात निरीक्षक ने बताया कि यातायात पुलिस के पास 33 ब्रीथ एनालाइजर उपलब्ध हैं, जिनमें से 20 थानों को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि 13 उपकरण खराब हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।