सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   6,205 candidates to take NEET at 12 centres tomorrow.

Mau News: 6205 परीक्षार्थी 12 केंद्रों पर कल देंगे नीट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
6,205 candidates to take NEET at 12 centres tomorrow.
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें 6205 परीक्षार्थी 12 केंद्रों पर शामिल होंगे। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।

इसको लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। सुरक्षा, यातायात, विद्युत आपूर्ति और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराएं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed