{"_id":"6a36e47abc569e49280387cd","slug":"a-father-set-a-unique-example-of-relationships-by-donating-a-kidney-to-his-son-mau-news-c-295-1-svns1028-147391-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पिता ने बेटे को किडनी दान कर रिश्तों की पेश की अनोखी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पिता ने बेटे को किडनी दान कर रिश्तों की पेश की अनोखी मिसाल
विज्ञापन
पिता अवतार शर्मा जिसने अपने बेटे सौरभ को किडनी दी थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिता के त्याग, प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण का सम्मान करने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। वहीं परदहां ब्लॉक क्षेत्र के बहरीपुर निवासी एक पिता ने रिश्तों की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अपने बेटे को किडनी दान कर जीवनदान दिया। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के बहरीपुर निवासी सौरभ शर्मा वर्ष 2007 में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्हें बुखार हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती गईं। वर्ष 2007 में पीजीआई लखनऊ में जांच के दौरान दोनों किडनियों के खराब होने की पुष्टि हुई।
परिवारजनों ने उन्हें कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। डोनर न मिलने से परिवार परेशान था। उनके पिता हवलदार शर्मा विदेश की एक कंपनी में कालीन बनाने का काम कर रहे थे। बेटे के बीमार होने की सूचना मिलने पर वे नौकरी छोड़कर इलाज के लिए वापस आ गए।
जब डोनर नहीं मिला तो उन्होंने अपनी एक किडनी दान कर पुत्र को नया जीवन दिया। किडनी ट्रांसप्लांट पीजीआई लखनऊ में हुआ। ऑपरेशन के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट आए।
विज्ञापन
हालांकि लगभग 10 वर्ष बाद उनकी दूसरी किडनी फिर से खराब हो गई और वर्तमान में वे डायलिसिस पर हैं। पिता हवलदार शर्मा आज भी स्वस्थ हैं और अपने बेटे को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

![]()
पिता अवतार शर्मा जिसने अपने बेटे सौरभ को किडनी दी थी