{"_id":"6a358dac603dc2af25040424","slug":"a-gift-for-those-traveling-to-delhi-the-district-receives-its-fourth-train-in-two-and-a-half-years-mau-news-c-295-1-mau1002-147326-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिल्ली जाने वालों को तोहफा, ढाई साल में जिले को मिली चौथी ट्रेन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिल्ली जाने वालों को तोहफा, ढाई साल में जिले को मिली चौथी ट्रेन की सौगात
विज्ञापन
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना करते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, सपा स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मऊ जंक्शन से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर दो ट्रेनों को रवाना किया। बीते ढाई साल में मऊ जिले को यह चौथी नई ट्रेन की सौगात मिली है। दोहरीघाट-औड़िहार मेमू अब वाराणसी सिटी तक जाएगी। एक ट्रेन मऊ से चलकर और एक अन्य ट्रेन छपरा से चलकर मऊ होते हुए आनंद विहार (नई दिल्ली) को जाएगी।
रेलमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इन दोनों ट्रेनों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से वादे के अनुरूप किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 मई को दोहरीघाट-औड़िहार मेमू के उद्घाटन के दौरान ही वाराणसी सिटी तक विस्तार और मऊ से आनंद विहार टर्मिनल तक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया गया था।
उन्होंने कहा कि यह वादा 40 दिन में पूरा होना था, लेकिन 39वें दिन ही पूरा कर दिया गया। रेलवे कार्यक्रम के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोसी से सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण सपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके, केवल तीन महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने सांसद के समर्थन में नारे लगाए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी नेता वापस जाओ जैसे नारे लगाए गए। पुलिस द्वारा बार-बार रोकने के बावजूद डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में कई बार नारेबाजी होती रही।
इन ट्रेनों की मिली सौगात
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार मऊ–दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस) एक्सप्रेस (14055) हर बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे मऊ से रवाना होगी और अगले दिन रात 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार–मऊ एक्सप्रेस (14056) हर बुधवार दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी।
छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस (12527) छपरा से प्रत्येक रविवार को 20:50 बजे चलकर दूसरे दिन 14:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। 12528 दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 16:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 09:40 बजे छपरा पहुंचेगी।
यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। दोहरीघाट–औड़िहार–दोहरीघाट मेमू (65121/65122) का विस्तार अब वाराणसी सिटी तक कर दिया गया है। दोनों ट्रेनें शुक्रवार को दोपहर 2:28 बजे रवाना हुईं। इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद मऊ से दिल्ली जाने वाली यह तीसरी साप्ताहिक ट्रेन हो गई है।
इससे पहले बिहार से चलने वाली दो ट्रेनें भी मऊ होकर दिल्ली जाती हैं। पूर्व में 22 नवंबर 2023 को मऊ–मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस (15181/15182) का संचालन शुरू हुआ था। 19 दिसंबर 2023 को मऊ–दोहरीघाट मेमू (65134/65133) का संचालन शुरू किया गया था और 11 मई को दोहरीघाट–औड़िहार मेमू (65121/65122) का संचालन प्रारंभ हुआ था।
एके शर्मा बोले...ऊर्जा बचाकर रखिए प्लॉट कब्जा हो गया तो छुड़ाने के काम आएगा
संबोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, जवाब में वहां मौजूद एक सपा की महिला कार्यकर्ता भी नारेबाजी कर रही थी। कैबिनेट मंत्री ने बीच में संबोधन रोककर सपा सांसद पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा बचाकर रखिए किसी का प्लॉट कब्जा करने के काम आएगा। बीते कुछ दिन से सपा सांसद पर कुछ लोग उनकी जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं, इसी मामले में उन्होंने टिप्पणी की।
इस बात पर सांसद राजीव राय वहां से जाने के लिए खड़े हो गए, लेकिन बगल में बैठे रेलवे के अधिकारी द्वारा हाथ पकड़कर अनुरोध करते हुए बैठाया गया। मंत्री ने कहा कि यदि किसी को शंका है कि उनकी वजह से मऊ का विकास हो रहा है तो, दिमाग से निकाल दें। सभी कार्य उनके प्रस्ताव पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा मंजूरी दी जा रही है।
सांसद बोले... मंत्री जी की जय, नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जय
सांसद राजीव राय के संबोधन के दौरान ही कैबिनेट मंत्री एके शर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे मंत्री के समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्री जी की जय, नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं की भी जय है। पूर्व में सोशल मीडिया पर किए गए एक-दूसरे खिलाफ बयानबाजी पर कहा कि हम सभी गलतफहमी में रहते हैं। परिवार के सभी लोगों की अलग-अलग भूमिका होती है, सभी एक जैसे नहीं होते। हमारी भी आपस में कहीं न कहीं रिश्तेदारियां हैं। इसलिए राजनीति को उस स्तर तक न ले जाएं कि संबंध खराब हों।
सत्ता आती-जाती रहेगी, राजनीति होती रहेगी, लेकिन आपस में कटुता होना सही नहीं है। बड़े भाई कैबिनेट मंत्री जी को अनुरोध है कि दोनों पक्ष से कुछ लोग हो सकते हैं, जो आपसी संबंध खराब करना चाहते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। आपसी प्रेम आपसी भाईचारा के साथ काम करें, राजनीतिक मामलों को लेकर कोई कटुता न आने दें। विकास के जितने पहिए होते हैं, उतनी तेजी से जनपद का विकास होता है।