{"_id":"69bee838e58d9f720f082e64","slug":"a-guard-room-will-be-built-on-the-ground-floor-of-the-womens-hospital-mau-news-c-295-1-mau1025-142623-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला अस्पताल के भूतल पर बनेगा गार्ड रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला अस्पताल के भूतल पर बनेगा गार्ड रूम
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत गार्ड रूम का बनाया जाएगा। यह तैयार हो जाने से अस्पताल में तैनात 20 गार्ड को सहूलियत मिलेगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल में छह होमगार्ड, 5 भूतपूर्व सैनिक और एक निजी एजेंसी से करीब 9 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
एक गार्ड की 8 घंटे की शिफ्ट तय है। अभी तक गार्ड रूम नहीं होने से गार्ड को परेशानी हो रही थी। भूतल पर कमरे का निर्माण होने से गार्ड आराम से बैठकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। अस्पताल में कुल 20 गार्ड तैनात हैं।
कुछ की ड्यूटी वार्डों के बाहर तो कुछ की ओपीडी कक्ष, स्टैंड, इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगी रहती है। सीएमएस कक्ष के बाहर भी दो गार्ड ड्यूटी देते हैं। चार से पांच गार्ड अस्पताल के मुख्य गेट के पास रहते हैं। गेट के पास रहने वाले गार्डों जल्द ही गार्ड रूम की सुविधा मिलेगी। अभी इन सुरक्षा गार्ड को बैठने के लिए भूतल पर एक छोटा सा कमरा दिया गया है। यही से शिफ्ट बदलने के बाद से गार्ड अपने सामान रखते है और कपड़ा बदलते है।
अस्पताल की सुरक्षा में लगे छह होमगार्ड तो घर से ही अपना ड्रेस पहनकर निकलते है, जिससे उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। अब पहले की तुलना में गार्ड रूम का आकार बड़ा होने से सभी को आराम रहेगा। बातचीत के दौरान गार्ड ने बताया कि रूम नहीं होने से कई बार परेशानी होती है।
Trending Videos