सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aarav Star Club defeated Pawan Eleven by 4 runs in a thrilling match.

Mau News: रोमांचक मुकाबले में आरव स्टार क्लब ने पवन इलेवन को 4 रन से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aarav Star Club defeated Pawan Eleven by 4 runs in a thrilling match.
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को पवन इलेवन और आरव स्टार क्लब के अंडर-12 खिलाड़ियों के बीच 30-30 ओवर का मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरव स्टार क्लब ने पवन इलेवन को 4 रन से हराया।

पवन इलेवन के कप्तान हमजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरव स्टार क्लब की टीम 20.5 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से कप्तान आरव यादव ने 29 रन, प्रत्यूष मिश्रा ने 22 रन, अल्तमस ने 20 रन और बेलाल ने 12 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके।
पवन इलेवन की ओर से पवन यादव ने 5 विकेट, फरहान खान ने 2 विकेट और हर्ष मौर्य ने 1 विकेट लिया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पवन इलेवन की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई।
विज्ञापन

पवन यादव (63 रन) और आदित्य सिंह (14 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज आरव स्टार क्लब के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। पूरी टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई और रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हार गई।
आरव स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी में आरव यादव ने 3 विकेट, आयुष, अल्तमस और बेलाल ने 2-2 विकेट तथा हमजा ने 1 विकेट लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच आरव यादव रहे, जिन्होंने 29 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए। मैच में अंपायर की भूमिका जियाउर्रहमान और आर्यन चौरसिया ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अमित कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed