पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of smuggling says selling chicken yields little money, so he sells country-made pistols.

Mau News: आरोपी बोला, चिकन बेचने से मिलते हैं कम पैसे, इसलिए बेचता हूं तमंचा

Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of smuggling says selling chicken yields little money, so he sells country-made pistols.
मैनुद्दीन सिद्दिकी- फाइल फोटोचिकन की दुकान पर तमंचा और रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार से शनिवार की शाम 7:30 बजे पुलिस ने मैनुद्दीन सिद्दीकी को पकड़ा। आरोप है कि वह असलहों की तस्करी करता है। उसकी चिकन की दुकान से पुलिस ने एक तमंचा और 9 एमएम का रिवाल्वर बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि चिकन बेचने से ज्यादा पैसे नहीं मिलने के कारण उसने असलहा बेचना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरीडीह बाजार में खरगजेपुर निवासी मैनुद्दीन सिद्दीकी चिकन की दुकान चलाता है और वह तमंचा की खरीद-बिक्री करता है। वर्तमान में भी उसके पास कई असलहे हैं। पुलिस टीम ने शनिवार की शाम 7:30 बजे चिकन की दुकान पर दबिश देकर मैनुद्दीन को पकड़ लिया।थाना प्रभारी ने तलाशी लेने पर दुकान के अंदर कटरेन में तिरपाल में एक झोले में 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक 9 एमएम का रिवाल्वर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चिकन बेचने से काफी कम पैसे मिलते हैं, इससे घर परिवार चला पाना मुश्किल हो गया है। इसी कारण से तमंचा और रिवाल्वर आदि ग्राहकों को ऊंचे दाम पर बेचकर जीविकोपार्जन करता है। लोगो को शक भी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed