{"_id":"6a4aa46d7b3327c703057e4c","slug":"body-of-young-man-found-at-home-kneeling-on-the-floor-with-a-noose-around-his-neck-mau-news-c-295-1-mau1002-148078-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन पर घुटना, गले में रस्सी का फंदा, घर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन पर घुटना, गले में रस्सी का फंदा, घर में मिला युवक का शव
विज्ञापन
प्रियांशु की आत्महत्या के बाद रोती दादी और बहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी बाजार निवासी प्रियांशु गुप्ता (22) का शव रविवार की सुबह उनके ही घर में मिला। घुटने जमीन पर थे और गले में रस्सी का फंदा था जो पंखे में बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पिता मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रियांशु तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दुकान पर रहकर हलवाई का काम सीखता था। बड़े भाई विशाल और प्रिंस भी हलवाई का काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। 12 साल पहले प्रियांशु की मां का निधन हो गया था। बताया कि गर्मी के कारण प्रियांशु शनिवार की रात 11 बजे तक घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। रात करीब 11:30 बजे तक परिजनों ने प्रियांशु को घर के अंदर आते देखा था। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे तक वो नहीं उठा तो परिवार के लोग उठाने गए। वहां उसका शव पंखे के सहारे लगे फंदे से लटक रहा था। पिता और चाचा ने बताया कि प्रियांशु ने कभी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया और न ही किसी से उसका विवाद था।
थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।