फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AJSU XI wins by one run; the thrill lasted until the final over.

Mau News: एक रन से जीता आजसू इलेवन, आखिरी ओवर तक चला रोमांच

Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
AJSU XI wins by one run; the thrill lasted until the final over.
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को आजसू इलेवन मऊ और कासिमाबाद पैंथर्स के बीच खेला गया 35-35 ओवर का मुकाबला आखिरी गेंदों तक रोमांच से भरा रहा। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में आजसू इलेवन मऊ ने कासिमाबाद पैंथर्स को महज एक रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। आजसू की जीत में 116 रन की शानदार पारी खेलने वाले आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच आयोजक वेदांत क्रिकेट एकेडमी के कोच सुंदरम दूबे के अनुसार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजसू इलेवन की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 59 रन पर चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। इसके बाद सुमित सिंह और प्रांजल ने 35-35 रन बनाकर पारी को संभाला। दोनों के आउट होने के बाद आयुष ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट लगाते हुए 116 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत आजसू इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 250 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कासिमाबाद पैंथर्स की ओर से प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। देवेंद्र को तीन, जबकि आयुष सिंह और आदित्य यादव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


251 रन के लक्ष्य के सामने कासिमाबाद की लड़ाई-251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासिमाबाद पैंथर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद अंकित ने एक छोर संभालते हुए 89 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। मध्यक्रम में अंशु और प्रीतम ने 25-25 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद कासिमाबाद की मुश्किलें बढ़ गईं, लेकिन निचले क्रम में हिमांशु ने 41 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर मैच का रोमांच फिर बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवर में चाहिए थे आठ रन, बने सिर्फ छह-कासिमाबाद पैंथर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया था। हालांकि कासिमाबाद की टीम आखिरी ओवर में छह रन ही बना सकी और उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा। आजसू इलेवन की ओर से आनंद ने चार विकेट लिए। आर्यन कन्नौजिया ने तीन और आदित्य ने दो विकेट चटकाए। मैच में प्रवीण ने स्कोरर की भूमिका निभाई, जबकि यश और श्रीमांशु ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed