फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Works of Goswami Tulsidas: A Manifesto of Indian Culture Prof. Sharvesh Pandey

गोस्वामी तुलसीदास की रचनाएं भारतीय संस्कृति का घोषणापत्र : प्रो. शर्वेश पांडेय

Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Works of Goswami Tulsidas: A Manifesto of Indian Culture  Prof. Sharvesh Pandey
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज सभागार में तुलसी जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में उप​स्थित लोग। स्रोत- स
मऊ। नगर स्थित डीसीएस पीजी कॉलेज के सभागार में बुधवार को तुलसी जयंती पर हिंदी विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग की छात्राओं गुंजा विश्वकर्मा, मुस्कान, अंकिता, वंदना, धन्जा चौहान, रिया और मनीता चौहान ने तुलसीदास की रचनाओं के सस्वर पाठ से की। उनके पाठ से पूरा वातावरण राममय हो उठा।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के दृष्टिकोण से देखा जाए तो गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य ‘श्रीरामचरितमानस’ भारतीय संस्कृति का घोषणापत्र है।
विज्ञापन

उनकी संपूर्ण रचनाएं आत्मविश्लेषण का अवसर प्रदान करती हैं और मनुष्य को अपने दोषों के परिहार की प्रेरणा देती हैं।वरिष्ठ वक्ता हरेराम सिंह ने कहा कि संपूर्ण मानस अहंकार के विनाश की कथा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीदास की रचनाएं व्यक्ति में अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव पैदा करती हैं। प्रो. चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि तुलसीदास की रचनाओं का पाठ असीम आनंद प्रदान करता है। उसहायक आचार्य डॉ. अभय राय ने कहा कि तुलसीदास ने ‘रामचरितमानस’ की रचना सामान्य जनमानस के लिए की। उनका जीवन प्रारंभ से ही संघर्षपूर्ण रहा, इसलिए वे आमजन की पीड़ा को बखूबी समझते थे। वरिष्ठ साहित्यकार मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तुलसीदास महान कवि होने के साथ-साथ संत भी थे। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. कंचन राय ने किया।

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचार्य डॉ. प्रद्युम्न ने किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, आनंद सिंह, डॉ. जितेंद्र राय, ओंकार, देवेश राय, जनमेजय सिंह, पंकज तिवारी, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. जियाउल्लाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed