{"_id":"6a4ff4bf1136fead74063b2c","slug":"allegations-of-extortion-under-the-guise-of-taking-photos-for-the-second-housing-installment-video-of-a-young-man-being-assaulted-goes-viral-mau-news-c-295-1-mau1002-148319-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आवास की दूसरी किस्त के लिए फोटो खींचने के नाम पर वसूली का आरोप, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आवास की दूसरी किस्त के लिए फोटो खींचने के नाम पर वसूली का आरोप, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली के अमिला नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए फोटो खींचने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। विरोध करने पर वसूली कर रहे लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक विकास कुमार के साथ मारपीट की।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर पंचायत के सरया दलित बस्ती निवासी पीड़ित विकास कुमार का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दो युवक उनके घर दूसरी किस्त के लिए आवास की फोटो खींचने पहुंचे।
उन्होंने पहली किस्त के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी देते हुए फोटो लेने को कहा। इसी दौरान दोनों युवकों ने फोटो लेने के एवज में रुपये की मांग की।
विज्ञापन
जब विकास ने पैसे देने से मना किया और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो वीडियो में दिखाई दे रहा एक युवक कुर्सी से उठकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों युवक क्षेत्रीय लेखपाल के संरक्षण में आवास की फोटो खींचने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं जबकि शासन की ओर से इस कार्य के लिए अधिकृत कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि वायरल वीडियो की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते।
कोट--
किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा आवास और किस्त दिलाने के लिए रुपये की मांग की जा रही है तो यह गलत है। वीडियो के अनुसार जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, घोसी

कोट