{"_id":"69a9da85c05e59fda30aa69f","slug":"ambedkar-statue-vandalised-by-miscreants-police-gets-it-repaired-mau-news-c-295-1-mau1001-141826-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मनबढ़ों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मनबढ़ों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने कराई मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित आंबेडकर पार्क परिसर में अज्ञात मनबढ़ों ने होली के दिन डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाते हुए तत्काल प्रतिमा की मरम्मत कराकर लोगों का आक्रोश खत्म किया। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
रानीपुर एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि होली के दिन उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि किसी अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली तोड़ दी है। यह समाज में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एक कारीगार को बुलाकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई। बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos