घोसी नगर के रेलवे स्टेशन के समीप से मखदुमपुर सहित विभिन्न गांवों को जाने वाली क्षेत्र की सबसे जर्जर सड़क डाॅ. प्रभुनाथ रोड के जीर्णोद्धार के लिए शुक्रवार को चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की टीम ने शुक्रवार को सीमांकन किया।
नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घोसी क्षेत्र की सबसे जर्जर सड़क डाॅ. प्रभुनाथ रोड के कारण आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब सीसी रोड बन जाने से आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी।
वहीं तिरंगा लाइट लगने से सड़क का स्वरूप और भी आकर्षक बनेगा। सड़क के बन जाने से सोमारीडीह, मखदुमपुर मलिक, पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा, लठवा,पकड़ी सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आने जाने में आसानी होगी। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह, रघुनंदन यादव, प्यारेलाल राजभर, उमाशंकर चौहान, तुफैल अहमद, उमाशंकर चौहान आदि उपस्थित थे।