सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24960 candidates will appear for the UP SI recruitment exam at 17 centres in the district.

Mau News: जिले में 17 केंद्रों पर 24960 अभ्यर्थी देंगे यूपी एसआई भर्ती परीक्षा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
24960 candidates will appear for the UP SI recruitment exam at 17 centres in the district.
विज्ञापन
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा शुरू होने में आठ दिन शेष हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 24,960 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे। परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टर में बांटा गया है, प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। प्रत्येक कक्ष की रिकॉर्डिंग की जाएगी और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी। बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा के दौरान जैमर लगाए जाएंगे ताकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न हो सके। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये हैं परीक्षा केंद्र
भदांव इंटर कॉलेज थलईपुर, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, दधिवल इंटर कॉलेज रैनी, जैश इंटर कॉलेज वनगांवा, मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा मऊ, नेशनल इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, केंद्रीय विद्यालय मऊ, राजकीय पॉलिटेक्निक मऊ, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज और तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ।

जिले में 14 व 15 मार्च को होने वाली यूपी एसआई भर्ती परीक्षा लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी सुरक्षा प्रबंध पुख्ता होंगे और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article