{"_id":"6a358a54a50064bdce064412","slug":"beautification-of-the-pond-could-not-be-completed-even-after-a-year-mau-news-c-295-1-svns1028-147316-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका पोखरे का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका पोखरे का सुंदरीकरण
विज्ञापन
कोपागंज स्थित धार्मिक पोखरे के सुंदरीकरण का अधूरा पड़ा कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज नगर क्षेत्र के कोपा कोहना पूर्वी स्थित धार्मिक महत्व वाली पोखरी के सुंदरीकरण कार्य में देरी होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। करीब एक वर्ष पहले शुरू हुआ यह सुंदरीकरण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है।
कोपा कोहना पूर्वी स्थित धार्मिक महत्व वाली पोखरी के सुंदरीकरण कार्य का 6 जून 2025 को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने करीब 82 लाख रुपये की लागत से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया था।
परियोजना के तहत पोखरी में सीढ़ियों का निर्माण, चारों तरफ इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने थे, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो सके। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इस संबंध में वीरेंद्र यादव, स्वतंत्र गुप्ता, मनोज जायसवाल और रविंद्र प्रसाद ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में से करीब 41 लाख रुपये जारी होने के बाद भी कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। एक वर्ष बीतने के बाद भी करीब 15 प्रतिशत तक ही काम पूरा हो सका है।
आरोप लगाया कि एक तरफ बनी सीढ़ियां भी मानक के अनुरूप नहीं हैं। बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन पोखरी का काम अधूरा पड़ा है। खुली और असुरक्षित स्थिति में पड़ी पोखरी से कभी भी हादसा हो सकता है।