{"_id":"69960b836f344e94390648a4","slug":"blockage-in-arteries-high-blood-pressure-and-diabetes-are-the-main-causes-of-heart-attack-mau-news-c-295-1-mau1025-141081-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धमनियों में ब्लॉकेज, उच्च रक्तचाप और मधुमेह हार्ट अटैक के प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धमनियों में ब्लॉकेज, उच्च रक्तचाप और मधुमेह हार्ट अटैक के प्रमुख कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र में निजी अस्पताल की तरफ से बुधवार को हार्ट अटैक से बचाव और जागरूकता के संबंध में सेमिनार का आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक चिकित्सकों की उपस्थिति रही।
सेमिनार में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विश्वजीत सिंह ने हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो निरंतर रक्त संचार कर शरीर के प्रत्येक हिस्से तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है।
धमनियों में ब्लॉकेज, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान, तनाव और असंतुलित जीवनशैली हार्ट अटैक के प्रमुख कारण हैं। डॉ. सिंह ने छाती में तेज दर्द, बाएं हाथ या जबड़े में दर्द, अत्यधिक पसीना, घबराहट और सांस लेने में तकलीफ को हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण बताते हुए कहा कि ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
समय पर उपचार मिलने से जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि मधुबन क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने डॉक्टरों को समाज का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष राय की देखरेख में हुआ। अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नासिर अली, डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. राजेश यादव, डॉ. जनार्दन यादव, डॉ. इजहार, डॉ. इब्राहिम, डॉ. आबिद अली, डॉ. समद सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
Trending Videos