{"_id":"699703dc2e411d972a082efe","slug":"video-theft-by-cutting-skylight-in-mau-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रोशनदान काटकर अंदर पहुंचे चोर, पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी का काटा केबिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रोशनदान काटकर अंदर पहुंचे चोर, पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी का काटा केबिल
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के याहियाचक गांव में रियाटर्ड नायब तहसीलदार के घर से बुधवार की बीती रात चोर रोशनदान काटकर अंदर पहुंचे।पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का केबिल काट डाला, लेकिन घंटों खोजने के बाद कोई कीमती सामान न मिलने पर चोर लौट गए।बृहस्पतिवार को जब नायब तहसीलदार अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
याहियाचक गांव निवासी कैलाश मिश्रा 2012 सेवामुक्त नायब तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त है।कैलाश ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत के बाद अक्सर वह अपनी बेटिया के रहने चले जाते हैं। बीते दिनों वह वाराणसी रह रही अपनी बेटी साधना मिश्रा के यहां गए हुए थे।बृहस्पतिवार को उनके पड़ोसी ने रोशनदान कटे होने की सूचना दी, जिस पर वह वाराणसी से अपने घर पहुंचे।यहां देखा कि चोरों ने मेनगेट में बंद ताला को चोरो द्वारा पहले तोड़ने का प्रयास किया गया है, ताला न टूटने के बाद गेट के ऊपर लगे मकान के रोशनदान को तोड़ कर चोर घर के अंदर घुस कर सीसी कैमारा का केबल काट दिये है तथा सामान इधर उधर फैला पड़ा है, कोई कीमती सामान न होने के कारण चोर खाली हाथ वापस चले गये है।इस बाबत एसओ चिरैयाकोट सुभाषचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।