{"_id":"69f259e0bf0f89254e0e9697","slug":"broad-gauge-has-been-built-but-there-is-not-a-single-passenger-train-on-the-mau-shahganj-route-throughout-the-day-mau-news-c-295-1-svns1028-144711-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ब्रॉड गेज बना पर मऊ-शाहगंज रूट पर दिनभर नहीं है एक भी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ब्रॉड गेज बना पर मऊ-शाहगंज रूट पर दिनभर नहीं है एक भी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ-शाहगंज रेल रूट पर दिन में पैसेंजर ट्रेन का संचालन की मांग सालों से अनसुनी की जा रही है। जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और रेल सुविधा समिति से जुड़े सदस्यों ने समस्या को दर्जनों बार उठाया, लेकिन विभाग इसके प्रति गंभीर नहीं है।
इस रूट पर दिन में एक भी पैसेंजर ट्रेन न होने से यात्रियों को असुविधा के साथ जेब भी ढीली करनी पड़ती है। मऊ-शाहगंज रेल मार्ग को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में बदलने के बाद विभिन्न महानगरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा तो मिली, लेकिन पैसेंजर ट्रेन का अभाव यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
ब्रॉड गेज के बाद इस मार्ग पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच एक भी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होता है। इस समस्या को लेकर रेल सुविधा समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी, आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव तथा स्थानीय व्यापारी नेता अनमोल साहू और जगदीश गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया है।
उनका कहना है कि प्रयागराज से सुबह 6 बजे चलकर जौनपुर में पहुंचने वाली एक पैसेंजर ट्रेन लगभग 8 घंटे तक जौनपुर में खड़ी रहती है।
रेल सुविधा समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी का कहना है कि यदि इस ट्रेन का विस्तार मऊ तक कर दिया जाए तो यह ट्रेन कुछ घंटों में मऊ से वापस जौनपुर आकर अपने निर्धारित रूट और समय से प्रयागराज लौट सकती है। इससे मऊ से प्रयागराज के बीच दिन में एक पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी और यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
Trending Videos