सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Connections of 1,000 consumers were cut and the office of the superintending engineer was gheraoed for six hours.

Mau News: एक हजार उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का छह घंटे किया घेराव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Connections of 1,000 consumers were cut and the office of the superintending engineer was gheraoed for six hours.
बिजली निगम द्वारा बिजली बिल काटने के विरोध में जमा लोग
विज्ञापन
सोमवार को 200 से अधिक बुनकरों और उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक वे डटे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के लगने के बाद से मनमानी बिजली बिल से वह पहले से परेशान थे। अब बिना सूचना का उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया।
Trending Videos

डीसीएसके कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष शाहिद लारी ने बताया कि करीब एक हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन सोमवार को कटा है। पिछले तीन दिन में दो हजार से अधिक लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अधिकतर लोगों ने मार्च तक का बिल जमा किया गया है। जिले में बिना किसी सूचना के दो दिन पहले निजामुद्दीन, सहादतपुरा में 100 से ज्यादा लोगों का कनेक्शन काट दिया गया था।
सोमवार को विरोध-प्रदर्शन करने वाले उपभोक्ता में अधिकांश बुनकर थे। प्रदर्शन के बाद इनकी बिजली आपूर्ति शुरू करने की कवायद निगम ने शुरू कर दी। शाहिद लारी के नेतृत्व में से 200 से अधिक शहरवासी बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर दोपहर 12 बजे पहुंचे।
यहां उन्होंने बिजली कार्यालय का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि बिजली निगम द्वारा मनमाने रवैया अपनाते हुए अलग-अलग मोहल्ले के सैकड़ों लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। बुनकरों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल भी मौजूद रहे।
विरोध कर रहे उपभोक्ता मदनपुरा निवासी निजामुद्दीन, फकरुद्दीन और बुलाकीपुरा निवासी एकलाख, रघुनाथपुरा निवासी अनस ने बताया कि उनका तो बिजली बिल जमा है, बावजूद उनका कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट दिया गया।
ऐसे कई करीब बीस मुहल्ले के दो हजार लोगों का कनेक्शन काट दिया गया है। उधर, अचानक बिना किसी सूचना के कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं ने इसको लेकर सवालिया निशान उठाया।
नेतृत्व कर रहे शाहिद ने कहा कि बिजली निगम के जिम्मेदारों द्वारा बिना किसी सूचना के कनेक्शन काटना वो भी रमजान के समय बिल्कुल गलत है। अधिकारियों कहना है कि स्मार्ट मीटर पहले पोस्टपेड थे, जो अब प्रीपेड हो गए हैं।
बकाया होने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट जा रहे हैं। उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर सूचना भेजा जा रहा है।
.......

रिचार्ज खत्म होने पर तीन दिन का मिलता है समय
स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली स्वतः कट जाती है। रिचार्ज खत्म होने पर तीन दिन का समय मिलता है, जिसके बाद कनेक्शन कट सकता है। रिचार्ज के 2 घंटे के भीतर बिजली बहाल करना अनिवार्य है, अन्यथा कंपनी को हर्जाना देना पड़ता है। मोबाइल की तरह बिजली के लिए रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज खत्म होने पर मीटर का बैलेंस नेगेटिव (-) हो जाता है।

बिजली काटने की ये है प्रक्रिया
नेगेटिव बैलेंस होने पर निगम की ओर से चेतावनी दी जाती है। अगर आपने काफी समय तक रिचार्ज नहीं कराया, तो सिस्टम स्वतः बिजली काट देता है। कनेक्शन कटने के बाद भी उपभोक्ता यदि बकाया का 50 प्रतिशत हिस्सा जमा करते हैं, तो बिजली 3 दिन के लिए फिर से चालू की जा सकती है। यह राहत एक बार ही मिलती है। अगर मीटर में -200 या -300 से कम का नेगेटिव बैलेंस है, तो मीटर का बटन दबाकर आप 72 घंटे तक बिजली चालू रख सकते हैं, लेकिन यह रकम बाद के रिचार्ज में कट जाएगी। अगर पुराना बकाया है, तो नए रिचार्ज का कुछ हिस्सा उस पुराने बकाए में समायोजित किया जा सकता है। रिचार्ज करने के 2 घंटे के भीतर बिजली बहाल होना अनिवार्य है। देरी होने पर कंपनी को 50 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना देना होगा। जिले में 4.25 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। निगम की तरफ से अब तक लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया चुका है।

स्मार्ट मीटर पहले पोस्टपेड थे, जो अब प्रीपेड हो गए हैं। बकाया होने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट जा रहे हैं। उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर सूचना भेजी जा रही है। उसको लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- मागेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed