सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entered the shop and beat up, FIR against three

Mau News: दुकान में घुसकर की मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Entered the shop and beat up, FIR against three
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा निवासी अजहर अली की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 26 मार्च की दोपहर 12 बजे अजहर अपनी जूते की दुकान में बैठा था। बिजली बिल भुगतान को लेकर बातचीत चल रही थी।
Trending Videos

तभी वेलकम प्वाइंट दुकान के मालिक अजीज उर्फ बबलू, मिर्जाहादीपुरा निवासी इस्तेयाक अहमद, मदनपुरा तानेवाली बाग निवासी अलफहद दुकान में पहुंचे। गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed