सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after 24 years, specialist doctors could not be deployed.

Mau News: 24 साल बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं हो सकी तैनाती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 years, specialist doctors could not be deployed.
विज्ञापन
जिले के हाईवे पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सड़क हादसों में घायलों को उपचार का निर्देश है लेकिन इन स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है। सीएचसी में यह समस्या बीते 24 वर्ष से हैं।
Trending Videos

मुख्य मार्ग होने के चलते इस सीएचसी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हर दिन चार से पांच सड़क हादसे होते हैं, जहां इन घायलों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायलों के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से महिलाओं और बच्चों को हो रही हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए 30 किमी दूर जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल या निजी अस्पताल जाने को बाध्य होना पड़ता है।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में 83 गांवों के करीब पांच लाख की आबादी के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में तीस बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2002 में इसकी स्थापना हुई थी।
बेहतर सेवा के लिए शासन से जनरल सर्जन, फिजिशियन ,बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, महिला रोग विशेषज्ञ सहित छह चिकित्सकों का पद स्वीकृत हुआ था।
यहां तैनात छह एमबीबीएस चिकित्सकों के सहारे संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार, खांसी, मलेरिया टाइफाइड और कुछ हद तक टीबी से ग्रसित मरीज ही इलाज के लिए आते हैं।
इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को होती हैं, उन्हें उपचार या तो सामान्य चिकित्सक से कराने को मजबूर होते हैं या उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते अस्पताल में एक्सरे और पैथोलॉजी के नाम पर एक्सरे मशीन और लैब की सुविधा होने के बाद भी इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता है।
कोट

अस्पताल में एमडी फिजिशियन, जनरल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, महिला सर्जन सहित 6 पद स्वीकृत हैं, लेकिन महिला रोग विशेषज्ञ को छोड़कर अभी अन्य किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ शासन में भी मांग पत्र भेजा गया है। -डॉॅ. राम बदन, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed