{"_id":"69c43af1c541e9ed46080397","slug":"high-tension-wires-were-to-be-removed-from-the-premises-of-110-schools-but-even-after-a-year-the-work-could-not-be-completed-mau-news-c-295-1-svns1028-142836-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 110 विद्यालयों के परिसर से हटाने थे हाईटेंशन तार, एक साल बाद भी नही पूरा हो सका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 110 विद्यालयों के परिसर से हटाने थे हाईटेंशन तार, एक साल बाद भी नही पूरा हो सका काम
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पिरूवा के परिसर में में लगा ट्रांसफार्मर और गुजरा हा
विज्ञापन
जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों की छतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार और परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर अब तक अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जा सके हैं। गर्मी के मौसम में स्पार्किंग की घटनाओं से बच्चे और अभिभावक दहशत में हैं।
गत वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग ने 110 विद्यालयों के परिसर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों और ट्रांसफॉर्मरों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद शासन की ओर से 65 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया, लेकिन अभी तक सभी विद्यालयों से हाईटेंशन तार और ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाए जा सके हैं।
विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि 40 विद्यालयों के परिसर से हाईटेंशन तार और ट्रांसफॉर्मर हटाकर स्थानांतरित कर दिए गए हैं, जबकि शेष कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
जिले में कुल 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 110 विद्यालयों के परिसर से गुजर रहे हाईटेंशन तार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में अनहोनी की आशंका से अभिभावक तब तक चिंतित रहते हैं, जब तक बच्चे घर नहीं आ जाते। शिक्षक भी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।
वित्तीय सत्र समाप्त होने में केवल छह दिन शेष हैं, लेकिन अब तक सभी विद्यालयों से हाईटेंशन तार और ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाए जा सके हैं। इससे बच्चे, अभिभावक और शिक्षक दहशत में जी रहे हैं।
Trending Videos