सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recruitment will be done on the basis of merit for 21 posts of Panchayat Assistant.

Mau News: पंचायत सहायक के 21 पदों पर मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done on the basis of merit for 21 posts of Panchayat Assistant.
विज्ञापन
सात ब्लॉकों की 21 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भट्टी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक आवेदनों का परीक्षण कर नियुक्तिपत्र वितरित किया जाएगा। इससे पहले फरवरी 2025 में 42 पंचायत सहायकों की भर्ती की गई थी।
Trending Videos

इससे अच्छी नौकरी मिलने के कारण 21 लोगों ने इस्तीफा दे दिया। पद खाली होने की वजह से करीब 70 हजार ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायक के सबसे ज्यादा पद बडरांव, परदहां, मुहम्मदाबाद गोहना, रतनपुरा और घोसी ब्लॉक में खाली है। पंचायत सहायक को शासन की तरफ से हर माह छह हजार रुपये वेतन मिलता है।
इनके द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास सहित लेनदेन के साथ ही ग्रामीणों के जाति, निवासी सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि पंचायत सहायकों की भर्ती मेरिट के आधार पर होगी।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित होने की सूचना ग्राम पंचायत के पट्ट पर चस्पा करने व मुनादी करने की प्रक्रिया 20 से 22 मार्च तक होगी।
इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय, विकास खंड कार्यालय व ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र 23 मार्च से 07 अप्रैल तक जमा किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 14 अप्रैल से 21 अप्रैल के तक होगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति 22 से 28 अप्रैल तक आवेदन का परीक्षण करेगी। इसके बाद 29 अप्रैल से एक मई तक नियुक्त पत्र जारी करने का कार्यक्रम जारी किया गया है।



इन ग्राम पंचायतों में खाली हैं पद

परदहां ब्लॉक की डुमरांव, कासिमपुर, रैकवारेडीह, मंसड़ी, मुहम्मदाबाद गोहना की बंदीघाट, बरडीहा, भांटीकला ग्राम पंचायत में पद खाली है। रतनपुरा ब्लॉक की जमदरा, कंसो, फतेहपुर मंडाव की मुहम्मदपुर चंद्रापार, दोहरीघाट की इब्राहिमाबाद द्वितीय, घोसी की चमरियांव, औलियापुर, बडरांव में कुडहनी, बसारतपुर, भटमीला पांडेयपार, तेंदुवार कटघरसंजर ग्राम पंचायत में खाली पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed