सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two groups clashed in Chandigarh after the body of a murdered woman arrived.

Mau News: चंड़ीगढ़ में हत्या के बाद महिला का शव आने पर भिड़े दो पक्ष

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in Chandigarh after the body of a murdered woman arrived.
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के विसुकिया निवासी सुनील कुमार चौहान की पत्नी रीना (32) वर्ष की 21 मार्च को चंडीगढ़ में हत्या हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुधवार को शव लेकर रतनपुरा पहुंचे तो मायके वालों के साथ जमकर कहासुनी हुई।
Trending Videos

मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। शव लेकर गाजीपुर जा रहे परिवार के लोगों को मायके वालों ने बलिया के पकवाइनर चट्टी पर पुनः रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भी बहस हुई और परिवार के लोग शव को पुनः लेकर रतनपुरा के ठैचा स्थिति गोदाम घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मृतका के नाम जमीन को लेकर कहा सुनी हुई थी।
मायके वालों का कहना था कि पहले जमीन का निपटारा हो उसके बाद दाह संस्कार किया जाए। मामले के निपटारे के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed