सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ideal Cricket Academy beat Sachin Academy by 99 runs

Mau News: आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने सचिन एकेडमी को 99 रन से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ideal Cricket Academy beat Sachin Academy by 99 runs
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैच में शाट लगाता आइडियल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज।संवाद - फोटो : वारिशगंज ​स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मैदान पर बुधवार को अंडर-14 वर्ग के तहत आइडियल क्रिकेट एकेडमी, दुल्लहपुर (गाजीपुर) और सचिन क्रिकेट एकेडमी, जंगीपुर (गाजीपुर) के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया।
Trending Videos

इसमें आइडियल क्रिकेट एकेडमी, दुल्लहपुर ने सचिन क्रिकेट एकेडमी, जंगीपुर को 99 रन से हराया। टॉस जीतकर आइडियल क्रिकेट एकेडमी, दुल्लहपुर ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में 212 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वीके चौहान ने 21, शुभम ने 42, रुद्र ने 25 और अमूल्य ने 21 रन का योगदान दिया। टीम को 65 रन अतिरिक्त के रूप में मिले, जिससे कुल स्कोर 212 रन पहुंचा।
सचिन क्रिकेट एकेडमी, जंगीपुर की ओर से कशिश, आदर्श और पवन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अनुज और अनवर को एक-एक विकेट मिला।213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन क्रिकेट एकेडमी, जंगीपुर की टीम 25.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।
टीम की ओर से वीर ने 30, आदर्श ने 28 और अन्नू ने 10 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके और विकेट लगातार गिरते रहे। आइडियल क्रिकेट एकेडमी, दुल्लहपुर की ओर से शुभम और सलीम ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कासिम, आदित्य और विवेक को एक-एक विकेट मिला। मैच के अंपायर यश और अंकित रहे, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed