{"_id":"69c4399c18fe5d6aab0a466e","slug":"33-kv-power-substation-to-be-built-at-slaughter-house-at-a-cost-of-rs-5-crore-mau-news-c-295-1-mau1001-142828-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्लाटर हाउस में पांच करोड़ से बनेगा 33 केवी बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्लाटर हाउस में पांच करोड़ से बनेगा 33 केवी बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
नगर के बंधा रोड स्थित स्लाटर हाउस,जहां बनेगा बिजली उपकेंद्र।संवाद
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के बंधा मोड़ स्थित स्लाटर हाउस की पहचान अब बदलने जा रही है। अब यहां 33 केवी का बिजली उपकेंद्र बनेगा। पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र से बीस मोहल्लों में ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्याएं दूर होंगी।
इस उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और उम्मीद है कि एक साल के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। बीते चार साल में जिले में यह पांचवा बिजली उपकेंद्र होगा।
उपकेंद्र के निर्माण की जानकारी खुद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि आजादी के बाद से 2022 तक मऊ शहर में बिजली आपूर्ति हेतु 33/11 केवी क्षमता के केवल पांच बिजलीघर (उपकेंद्र) हुआ करते थे।
पिछले चार वर्षों में ही नए पांच उपकेंद्र बनाये गए हैं। इसमें नरई बांध उपकेंद्र का काम पूर्ण कराया गया, जबकि भटौली में नया उपकेंद्र बन चुका है। वहीं, भदीड़ में नए उपकेंद्र का कार्य लगभग पूर्ण है और अलीनगर में नए उपकेंद्र का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब पांचवां उपकेंद्र मऊ के बंधा रोड पर बनेगा।
जिस जगह पर यह उपकेंद्र बनेगा, वह पहले स्लाटर हाउस, यानी जानवर काटने की जगह थी। अब इसे उपकेंद्र के निर्माण के लिए नगर विकास से ऊर्जा विभाग को सौंपा गया है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार ने बताया कि पांच करोड़ रुपये की लागत से इस उपकेंद्र का निर्माण शुरू कर दिया गया है। संभावना है कि एक साल के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपकेंद्र बनने से शहरवासियों को बिजली की समस्याओं से काफी निजात मिलेगी और शहर का लोड बंट जाएगा। उपकेंद्र बनने के बाद लगभग 10 एमवीए का लोड लिया जाएगा, यानी शहर क्षेत्र के लगभग तीन हजार से अधिक घरों का लोड इस उपकेंद्र पर डाला जाएगा।
Trending Videos