{"_id":"6a36d525eff96deb660394a9","slug":"fir-against-sp-workers-over-remarks-regarding-the-inauguration-event-mau-news-c-295-1-mau1002-147356-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उद्घाटन कार्यक्रम पर टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उद्घाटन कार्यक्रम पर टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ जंक्शन पर दो ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कमर कस लेने संबंधी टिप्पणी करने पर सपा कार्यकर्ता बृजेश राय, अखिलेश सिंह राठौर और अज्ञात सहयोगियों के विरुद्ध पुलिस ने दोहरीघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि सपा के दोनों कार्यकर्ता अपने सहयोगियों को उकसा कर कार्यक्रम स्थल पर बलवा कराने की कोशिश कर रहे थे। दोहरीघाट में तैनात उपनिरीक्षक नवीन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार 19 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में दो नई ट्रेनों का शुभारंभ किया गया था।
प्राथमिकी में कहा गया है कि कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बृजेश राय की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट वायरल किया गया, जिसमें लिखा गया था कि पिछले कार्यक्रम को देखते हुए सभी समाजवादी कार्यकर्ता कमर कस लें।
विज्ञापन
अखिलेश सिंह राठौर द्वारा तैयार झंडे को लेकर भी संदेश प्रसारित किया गया कि उसी तरह सभी लोग तैयार रहें और हर सपा कार्यकर्ता के हाथ में वही झंडा होना आवश्यक है।
वायरल फेसबुक पोस्ट के आधार पर आरोप है कि रेलवे कार्यक्रम में विधिविरुद्ध जमाव करके बलवा कराने के लिए उकसाया गया और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।