{"_id":"6a6ba988f2ca40b3650410c9","slug":"fir-registered-on-court-order-over-allegations-of-assault-and-robbery-against-a-woman-mau-news-c-295-1-mau1001-149458-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: न्यायालय के आदेश पर महिला से मारपीट और लूट के आरोप में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: न्यायालय के आदेश पर महिला से मारपीट और लूट के आरोप में प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव की एक महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोपितों पर मारपीट करने और लूटपाट का आरोप लगाया है।
यह घटना 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित आरती चौहान ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गांव के वीरेंद्र चौहान और उनके पांच पुत्र उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि आरोपितों ने पहले बिजली मीटर तोड़ा और कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद महिला ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी की। 27 अप्रैल को कैमरा लगाते समय आरोपितों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने महिला से मारपीट की और कैमरे तोड़ दिए। बीच-बचाव करने आए महिला के पुत्र आकाश चौहान को भी पीटा गया। आरोपित मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट और कैमरा लेकर फरार हो गए।
इस संबंध में पीड़िता ने घटना की सूचना तत्काल कोपागंज थाने को दी थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की। यहां भी कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली, जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश रोहन सिंह ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।