फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The water level of Saryu in Dohrighat decreased by 15 cm.

Mau News: दोहरीघाट में सरयू का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटा

Fri, 31 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu in Dohrighat decreased by 15 cm.
दोहरीघाट में घट रहा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर कम हुआ है। इससे स्थानीय लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन खतरा अभी भी पूरी तरह टला नहीं है। नदी का जलस्तर अभी भी कई ऐतिहासिक धरोहरों और तटवर्ती गांवों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

गौरी शंकर घाट पर आज नदी का जलस्तर 69.15 मीटर दर्ज किया गया। कल यह 69.30 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर 15 सेंटीमीटर कम हुआ है। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 75 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

हालांकि, यह स्थिति स्थायी नहीं मानी जा रही है। नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है और कहर बरपा सकता है। नगर की कई ऐतिहासिक धरोहरें खतरे में बनी हुई हैं।
इनमें मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटवर्ती इलाकों में रहने वाले किसान बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं। धनौली, रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बीबीपुर, गोधनी, बेलौली, महुआ बारी, रसूलपुर और सूरजपुर जैसे गांवों में पानी घुसने का डर बना हुआ है। लोगों को डर है कि नदी का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है। प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed