फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic disrupted due to the fall of a Sheesham tree.

Mau News: शीशम का पेड़ गिरने से बाधित रहा आवागमन

Fri, 31 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted due to the fall of a Sheesham tree.
कोरौली माइनर से अहिरानी जाने वाला मार्ग पर हरिपरा स्थित जियो टावर के पास गिरा शीशम का पेड़।संवा
कोरौली माइनर से अहिरानी जाने वाले मार्ग पर हरिपरा स्थित जियो टावर के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे तेज हवा के झोंकों से कई वर्ष पुराना शीशम का विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

संयोग अच्छा रहा कि उस समय कोई राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

पेड़ की चपेट में आने से पास से गुजरा एलटी बिजली का तार भी टूटकर नीचे गिर गया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सड़क बंद होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से घूमकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पेड़ हटवाकर मार्ग बहाल करने तथा टूटे बिजली के तार की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed