सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gramin Bank Mau defeated Jal Nigam JE Ghazipur by 20 runs

Mau News: ग्रामीण बैंक मऊ ने जल निगम जेई गाजीपुर को 20 रनों से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gramin Bank Mau defeated Jal Nigam JE Ghazipur by 20 runs
नगर के सहादतपुरा में ग्रामीण बैंक मऊ और जल निगम जेई गाजीपुर के बीच मैच में शाट लगाता बल्लेबाज
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर बृहस्पतिवार को जल निगम जेई गाजीपुर और ग्रामीण बैंक मऊ के बीच टी20 मैच खेला गया, जिसमें ग्रामीण बैंक मऊ ने जल निगम जेई गाजीपुर को 20 रनों से हराया।
Trending Videos

जल निगम जेई गाजीपुर के कप्तान अजय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ग्रामीण बैंक मऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाज रुपेश ने 41 रन, दीपू ने 50 रन, समीर ने 31 रन, सुनील ने 29 रन और राजीव ने 28 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जल निगम जेई गाजीपुर की ओर से गेंदबाज अभिषेक जायसवाल और अभिषेक श्रीवास्तव ने कम रन खर्च कर 1-1 विकेट लिया।
120 गेंदों पर 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल निगम जेई गाजीपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में ओपनर बल्लेबाज शशांक 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक श्रीवास्तव ने 84 रन की पारी खेलकर मैच में वापसी कराने की कोशिश की।
इसके बाद गणेश ने 37 रन बनाए, जबकि कमलेश और अजय 15-15 रन ही बना सके। गाजीपुर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई।
ग्रामीण बैंक मऊ की ओर से गेंदबाज राजीव नयन ने 3 विकेट, धनंजय शर्मा ने 2 विकेट, जबकि अंकित और रुपेश को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच राजीव नयन रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेने के साथ 28 रन की नाबाद पारी भी खेली। निर्णायक की भूमिका में सुंदरम दुबे और यश रघुवंशी रहे, स्कोरिंग प्रिंस सरोज ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed