{"_id":"69c5928aa4ec97a69d0a1a7e","slug":"injured-couple-beaten-50-meters-from-police-booth-police-arrived-in-20-minutes-mau-news-c-295-1-mau1002-142943-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुलिस बूथ से 50 मीटर दूरी पर घायल दंपती को पीटा, 20 मिनट में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुलिस बूथ से 50 मीटर दूरी पर घायल दंपती को पीटा, 20 मिनट में पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के फतहपुर मंडाव के इब्राहिमपट्टी मोड़ स्थित पुलिस बूथ से 50 मीटर दूरी पर घायल विद्वान और उनकी पत्नी अर्चना से युवकों ने मारपीट की। सूचना के बाद भी 50 मीटर की दूरी तय करने में पुलिस टीम को पहुंचने में 20 मिनट लग गए।
बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के खुंटा गांव निवासी विद्वान बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी अर्चना के साथ बाइक से बेल्थरारोड जा रहे थे। उभाव थाना क्षेत्र के अखोप के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों पक्ष आपस में बातचीत के बाद वहां से चले गए। घायल पति-पत्नी फतहपुर मंडाव बाजार में उपचार करा रहे थे।
इसी बीच टक्कर मारने वाला युवक कुछ युवकों के साथ चार पहिया वाहन से वहां पहुंचा और पति पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। यहां से पुलिस 50 मीटर दूर था।
लोेगों ने सूचना दी लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में 20 मिनट लग गए। थानाध्यक्ष राकेश सिंह रोहन ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos