सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police Vehicle Overturns After Collision with Speeding Trailer Three Including Sub-Inspector Injured in mau

Mau News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पुलिस वाहन पलटा, दरोगा समेत तीन गंभीर घायल

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर के बाद पुलिस वाहन पलट गया। हादसे में दरोगा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

Police Vehicle Overturns After Collision with Speeding Trailer Three Including Sub-Inspector Injured in mau
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे पुलिस गश्त के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। मऊ की तरफ जा रहे पुलिस वाहन को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


हादसे में वाहन पर सवार उपनिरीक्षक राजकमल, मुंशी शोयब अहमद और कांस्टेबल महेश्वर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी वाहन के अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और पीछे से आकर सीधे पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस को उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है।

पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। देर रात हुए इस हादसे ने पुलिस गश्त की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed