{"_id":"6a358dec643e57a3f50530f4","slug":"history-sheeters-are-disturbing-the-atmosphere-it-is-a-challenge-for-the-chief-minister-akhilesh-mau-news-c-20-1-vns1023-1435594-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर बिगाड़ रहे माहौल, मुख्यमंत्री के लिए चुनौती है : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर बिगाड़ रहे माहौल, मुख्यमंत्री के लिए चुनौती है : अखिलेश
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन पर ट्रेन के उद्घाटन के दौरान नारेबाजी पर सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को उत्तर प्रदेश में बुलाकर वातावरण बिगाड़ रही है।
सपा के सांसद राजीव राय के प्रयासों से मऊ-आनंद विहार ट्रेन चली है, लेकिन उसके उद्घाटन के अवसर पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया। हंगामा करने वालों के चेहरों की एआई पहचान पड़ताल करवाकर तुरंत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो।
ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं जो प्रदेश में आमंत्रित अपराधी की तरह बेखौफ घूम रहे हैं। ये विपक्ष से अधिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के लिए चुनौती है, कि यूपी इंटर-स्टेट माफिया के लिए सराय आरामगाह (विश्राम करने की जगह) बन गया है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मान लिया जाएगा ये सब भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है और भाजपाई ही माफिया हैं।
विज्ञापन
सीट नहीं मिलने से नाराज सुभासपा एमएलसी लौटे
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में असहज स्थिति बन गई। सुभासपा के एमएलसी बिच्छेलाल राजभर के लिए मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं मिली। कार्यक्रम शुरू होने से करीब एक घंटे पहले पहुंचे थे, लेकिन मंच पर उनके लिए कुर्सी न लगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद वह बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही वहां से वापस लौट गए। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।