{"_id":"6a3589848cb8392eb60545fe","slug":"je-grabbed-money-in-the-name-of-getting-a-job-as-a-clerk-mau-news-c-295-1-mau1002-147313-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर जेई ने हड़पे 5.17 लाख, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर जेई ने हड़पे 5.17 लाख, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव निवासी संजय कुमार की शिकायत और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार गौतम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि आजमगढ़ जिले में लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर उसने 5.17 लाख रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगवाई। रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर रहा है।
प्राथमिकी के अनुसार, संजय कुमार के बगल की बहन के घर गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी सुरेंद्र कुमार गौतम आया था। उसने बताया कि वह आजमगढ़ जिले के लालगंज ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
उसके कार्यालय में एक क्लर्क का पद खाली है। कुछ रुपये लगेंगे फिर दो महीने के अंदर इस पद पर आपकी नौकरी लगवा दूंगा। बात पर विश्वास करके संजय ने उसके खाते में ऑनलाइन 3.17 लाख रुपये भेज दिए।
कुछ दिन बाद सुरेंद्र ने बताया कि इंटरव्यू और फाइल पास करवाने के लिए कुछ पैसे लगेंगे। वह 12 नवंबर 2024 को उनके घर आया और दो लाख रुपये नगद लेकर गया। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई।
फोन करने पर वह हमेशा आश्वासन देता रहा। रुपये मांगने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।