{"_id":"69c0480b057659aa1a0fb569","slug":"marks-found-on-sainas-neck-fir-filed-against-husband-and-six-others-for-dowry-death-mau-news-c-295-1-mau1002-142682-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सायना के गले पर मिले निशान, पति समेत 6 पर दहेज हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सायना के गले पर मिले निशान, पति समेत 6 पर दहेज हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुंसापुरा निवासी सायना (34) की मौत में नया मोड़ आया है। मोहल्ले वालों ने छत से गिरने से सायना की माैत की बात बताई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर गहरे निशान की पुष्टि हुई है।
मौत को संदिग्ध मानते हुए भाई मोहम्मद इफ्तेखार की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मामले में सायना के पति सहित छह के विरुद्ध दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है। वह सात माह की गर्भवती थी।
बीते शुक्रवार को अलविदा जुमे के दिन घर के लोग नमाज अदा करने गए थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे और हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सभी हैरान रह गए। उनके गले पर गहरे निशान की पुष्टि हुई है।
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के इंदौर निवासी मोहम्मद इफ्तेखार ने थाने जाकर तहरीर दी। बहन की हत्या का आरोप लगाया। ब आरोप है कि सायना की उसके पति, चाचा शकील, चाची चंदा, रोशनी और खुशबुन ने मिलकर हत्या की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर गहरे निशान मिले हैं।
Trending Videos